फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किशोरी समेत पांच लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के अलग अलग स्थानों से नाबालिग लड़की समेत पांच लोग लापता हो गए। एक महिला ने एक युवक पर उसकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी वीरवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। अपने स्तर पर जब उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि कॉलोनी की राहुल उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया। पुलिस ने आरोपी राहुल पर केस दर्ज कर लिया है। पुराना हमीदा निवासी शकुंतला ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा अभिषेक मानसिक परेशान है। नौ फरवरी की सुबह वह घर से बिना बताए चला गया, इसके बाद अब तक वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
उधर, जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 14 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। अपने स्तर पर उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आरोप है कि अज्ञात ने उसे अगवा कर लिया है। पालेवाला गांव निवासी राजबाला ने बताया कि उसका पति 62 वर्षीय ज्ञान चंद बिना बताए कहीं चला गया था। अब तक लौट कर नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रताप नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 फरवरी को उसकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें