फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ढाबा संचालकों ने पेड़ काटकर बनाए रास्ते

Mon, 09 Sep 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। नेशनल हाईवे 73ए पर बने ढाबा संचालकों ने सड़क किनारे लगे पेड़ काटकर रास्ते बना रखे हैं। जहां-जहां ढाबे बने हुए हैं, वहां से वन विभाग के पेड़ गायब हैं। संचालकों ने ढाबों पर रास्ता बनाने के लिए पेड़ गायब कर दिए हैं। वन विभाग ऐसे मामलों की जांच करने की तैयारी कर रहा है।
नेशनल हाईवे ताजेवाला, फैजपुर व कलेसर तक दर्जनों ढाबे व दुकानें हैं। यहां बने ढाबा निर्माण से पहले सड़क किनारे कीमती पेड़ लगे हुए थे, जो अब गायब हैं। ढाबा संचालकों ने अपने फायदे के लिए लाखों रुपये के पेड़ काटने के साथ अवैध रूप से गायब कर दिए हैं। ताजेवाला से फैजपुर, कलेसर तक बने ढाबों के सामने सैकड़ों पेड़ गायब हैं। पहले यहां पर पेड़ थे, लेकिन ढ़ाबे बनने के बाद धीरे धीरे यहां से पेड़ गायब होने लगे। अब इन पेड़ के स्थान पर रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में वन विभाग के डीएफओ वीरेंद्र सिंह गिल ने कहा कि सड़क किनारे ढाबा संचालकों व दुकानदारों या अन्य किसी व्यक्ति ने अपना रास्ता बनाने के लिए सरकारी पेड़ों की कटाई की है तो जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। यदि इसमें किसी कर्मचारी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें