फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ढाबा संचालक के सिर में ईंट मारी, जांच शुरू

Sat, 11 Jan 2025 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के खजूरी रोड पर एक ढाबे पर चाय पीने पहुंचे एक युवक ने काउंटर से पांच हजार रुपये निकाल लिए। ढाबा संचालक ने विरोध किया तो युवक ने उनके सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ढाबा संचालक हरबंस के बेटे राजिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता का खजूरी रोड पर गगन के नाम से ढाबा है। शुक्रवार सुबह को उसके पिता ढाबे पर गए थे। ढाबा खोलने के बाद एक युवक वहां पर पहुंचा और चाय का ऑर्डर दिया। जैसे ही उसके पिता ने चाय बनाना शुरू किया तो युवक कैश काउंटर पर पहुंच गया और काउंटर में रखे पांच हजार रुपये उठा लिए। उसके पिता ने देख लिया तो युवक ने वहां से भागने का प्रयास किया। इस पर उसके पिता ने युवक को पकड़ लिया और लूट की वारदात का विरोध किया। इस दौरान युवक ने पास में ही पड़ी एक ईंट उठाकर उसके पिता पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। हरबंस सिर में ईंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए और वहीं पर गिर गए। इसी बीच आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, एसएचओ सदर थाना यमुनानगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें