फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धान घोटाले में डीएफएससी का तबादला

Tue, 20 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 75 करोड़ रुपये के धान घोटाले के खुलासे और किसान संगठनों के 16 जनवरी को किए गए विरोध के बीच डीएफएससी जतिन मित्तल का तबादला कर उन्हें पंचकूला भेज दिया गया है। उनकी जगह नूंह में तैनात केके गोयल को यमुनानगर का नया डीएफएससी नियुक्त किया गया है। इस तबादले को सीधे तौर पर धान घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि मामले के लिए गठित एसआईटी और विभागीय जांच में अभी तक डीएफएससी की धान घोटाले में कोई भूमिका सामने नहीं आई है। जिले में धान घोटाले का मामला 13 नवंबर को सामने आया था, जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक अंशज कुमार ने जांच के दौरान करोड़ों रुपये की अनियमितताओं का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में प्रतापनगर की चार, छछरौली की दो और रणजीतपुर की एक राइस मिल में बड़े पैमाने पर धान की हेराफेरी पाई गई थी। ये सभी सात राइस मिलें छछरौली निवासी संदीप सिंगला और उनकी पार्टनर एवं पत्नी रीतिका सिंगला के नाम पर पंजीकृत हैं। मामला उजागर होने के बाद प्रतापनगर, छछरौली और रणजीतपुर चौकी में संबंधित राइस मिल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किए गए। गिरफ्तारी के बाद से संदीप सिंगला जेल में हैं। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई तेज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें