फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकटासराज के लिये हिंदू तीर्थ यात्रियों का जत्था आज रवाना होगा पाकिस्तान

विज्ञापन
Devotional - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
जगाधरी। पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के प्राचीन ऐतिहासिक तीर्थ स्थल श्रीकटासराज धाम की तीर्थ यात्रा के लिये पाकिस्तान सरकार ने श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिये है। बुधवार 23 दिसंबर को हिंदू तीर्थ यात्रियों का जत्था अमृतसर वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन

यात्रा के मुख्य संयोजक एवं केंद्रीय सनातन धर्मसभा उत्तरी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रताप बजाज ने बताया कि श्रीकटासराज तीर्थ स्थल पर महाशिव पूजन तथा श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अमर कुंड में पवित्र स्नान का आयोजन होगा और रात्रि को अमरकुंड के तट पर दीपमाला होगी। लाहौर शहर बसाने वाले भगवान श्रीरामचंद्र के पुत्र लव की समाधि के श्रद्धालु दर्शन करेंगे। लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण किया जाएगा। 29 दिसंबर को यात्रा दल स्वदेश लौटेगा।
उन्होंने बताया कि 1974 के भारत पाक समझौते के तहत हर वर्ष केवल 200 हिंदू तीर्थयात्रियों को इस यात्रा की अनुमति प्रदान है। वर्ष में दो बार यात्रा का आयोजन हो सकता है। यह यात्रा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटका, पश्चिमी बंगाल आदि प्रांतों के तीर्थयात्री शामिल हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें