फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगली गांव में तीन दिन से अजगर मिलने से दहशत का माहौल

विज्ञापन
civics - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
(यमुनानगर)छछरौली। क्षेत्र के नगली 32 गांव में पिछले दो दिनों से अजगर मिलने का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर वन्य प्राणी जीव विभाग के कर्मचारियों ने दो और अजगरों को रेस्क्यू कर कलेसर नेशनल पार्क कलेसर में छोड़ा। रेस्क्यू किए गए अजगरों में एक की लंबाई 11 फीट तो दूसरे की लंबाई 7 फीट थी।
विज्ञापन

वन्य जीव प्राणी विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि छछरौली के गांव नगली 32 से ग्रामीणों द्वारा पिछले कई दिन से आबादी के पास अजगर आने की सूचना मिल रही है। जंगल से निकलकर अजगर आबादी के पास आ जाते हैं। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा पहली सूचना रविवार को वन्य प्राणी जीव विभाग को दी गई थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम नगली 32 गांव पहुंची और एक 7 फीट की अजगर को रेस्क्यू कर कलेसर नेशनल पार्क छोड़ा गया। उससे अगले दिन सोमवार को ग्रामीणों द्वारा फिर सूचना दी गई कि एक ओर अजगर जंगल से निकलकर आबादी के पास आया है। तुरंत विभाग की रेस्क्यू टीम नगली 32 गांव भेजी गई। जहां से कर्मचारियों ने 11 फीट और 70 किलोग्राम वजनी अजगर को रेस्क्यू कर कलेसर नेशनल पार्क में छोड़ा। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधों की वजह से जंगल में छाया रहती है। इसलिए इस तरह के जीव सर्दी के मौसम में धूप सेंकना पसंद करते हैं। इसलिए वह जंगल से निकलकर खुले मैदान में आते हैं। उन्होंने बताया कि अभी एक अजगर और देखा गया है। जिसे रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें