फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरोवरों में श्रद्धालु आज रात 12 बजे से करेंगे कार्तिक पूर्णिमा का स्नान

Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सूरजकुंड सरोवर के बाहर अपनी सा​थियों का इंतजार करती महिलाएं। संाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में रविवार को तीसरे दिन श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। शाम तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं ने कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई।
सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के गुरुपर्व के अवसर पर तीनों सरोवरों में रात 12 बजे विशेष स्नान होगा। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इससे पहले सोमवार रात आठ बजे मेले में 500 ड्रोन के माध्यम से भव्य लेजर एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। स्नान के बाद पंजाब से आए श्रद्धालु लौटना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी मेले से नदारद रहे मंत्री और वीआईपी : कपलामोचन मेले में रविवार को मंत्री रणबीर गंगवा, डॉ. अरविंद शर्मा, धर्मबीर सिंह, डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा और आरती राव के आने का कार्यक्रम था, लेकिन इनमें से कोई भी नहीं पहुंचा।
भाजपा के कई विधायकों, अन्य जिलों के मेयर और जिलाध्यक्षों के आने की भी चर्चा थी, लेकिन वे भी नदारद रहे। शनिवार को भी कई मंत्रियों के आने के कार्यक्रम तय थे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा था। रविवार को केवल यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मेले में पहुंचे। वहीं यमुनानगर मेयर सुमन बहमनी ने श्री गुरु रविदास मंदिर में पहुंच कर लंगर बनाने की सेवा की।
विज्ञापन


रात आठ बजे से 500 ड्रोन से होगा लेजर शो
मेले में सोमवार रात होने वाले ड्रोन शो को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला प्रशासक एवं एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रात 12 बजे तीनों सरोवरों में स्नान होगा। रात आठ बजे 500 ड्रोन के साथ लेजर एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।

सूरजकुंड सरोवर के बाहर अपनी साथियों का इंतजार करती महिलाएं। संाद

सूरजकुंड सरोवर के बाहर अपनी साथियों का इंतजार करती महिलाएं। संाद

सूरजकुंड सरोवर के बाहर अपनी साथियों का इंतजार करती महिलाएं। संाद

सूरजकुंड सरोवर के बाहर अपनी साथियों का इंतजार करती महिलाएं। संाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें