दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में रविवार को साप्ताहिक सत्संग हुआ। सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सिद्धेश्वरी भारती ने गुरु कृपा का महत्व समझाया।
उन्होंने कहा कि मानव जीवन में गुरु कृपा का होना परम सौभाग्य की बात है। चूंकि मनुष्य जो अपने पुरुषार्थ से नहीं कर सकता, वह गुरु कृपा से संभव हो जाता है। हम अपने जीवन में अनेक प्रकार की परिस्थितियों, कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करते हैं, जो हमें कभी-कभी हताश व निराश कर देती हैं। उस समय हम विवश होते हैं और अपने किसी भी प्रयास के द्वारा उन परिस्थितियों को बदलने में असहाय होते हैं, तब गुरु कृपा ही एकमात्र सहारा बनकर हमें उन कठिन परिस्थितियों से उबार लेती है। संवाद