फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 15 May 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
251  भजन सुनाते हुए पंडित मोहित शुक्ला   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से सत श्री लाल जी मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते रहे।
पंडित मोहित शुक्ला ने अपने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं श्री राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तजन भजनों की धुन पर नाचते नजर आए। समिति के महासचिव सुधीर भल्ला एवं कोषाध्यक्ष भीष्म चुघ ने बताया कि 15 मई को प्रातः 6:30 बजे गीता हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि करनाल में आयोजित होने वाले श्री राधा जागरण में शामिल होने के लिए समिति की ओर से बस की व्यवस्था की गई है, जो 15 मई को सायं 4 बजे साढौरा से रवाना होगी। समिति अध्यक्ष सचदेव चुघ एवं उपाध्यक्ष राजन अरोड़ा ने कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

समिति संयोजक राजेंद्र चानना एवं व्यवस्था प्रमुख यशपाल मेंहदीरत्ता ने बताया कि स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिन पर पूरे भारत सहित विदेशों में भी विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर युवा मंच के पंकज चुघ, दिव्यांश भल्ला, जतिन, विकास वर्मा, अमित बांगा, संजय सेतिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें