गांव सुढै़ल में नगर खेड़े की जग के दौरान मौजूद ग्रामीण। आयोजक
यमुनानगर। गांव सुढैल में ग्रामीणों के सहयोग से रविवार को नगर खेड़ा पर धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित घनश्याम दास ने कहा कि गांव सुढैल दादा खेड़ा की असीम कृपा से बसा हुआ है। ग्रामीणों की दादा खेड़ा के प्रति गहरी आस्था है और इसी श्रद्धा के चलते हर वर्ष यहां धार्मिक आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में भाईचारा और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद