फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर खेड़े की जग में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 14 Sep 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव की परिक्रमा करते नगर खेड़े की जग में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली गांव में रविवार को नगर खेड़े की वार्षिक जग का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने नगर खेड़े पर जलाभिषेक किया।
आयोजन को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। नगर खेड़ा मंदिर को रंग-बिरंगी चुन्नियों, गुब्बारों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। सुबह नगर खेड़ा परिसर में विधि-विधान से हवन किया गया। इसके बाद दूध और पूजन सामग्री के साथ जग की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

गांव में दो नगर खेड़े हैं। ग्रामीण पहले प्राचीन नगर खेड़े पर पहुंचे और इसके बाद दूसरे नगर खेड़े से जग का शुभारंभ किया। जग की नाल की शुरुआत डॉ. चरणजीत सिंह, नंबरदार मनीराम, जसमेर सिंह, मंदीप सांगवान, प्रविंद्र सांगवान, प्रमीत और मदन सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई। नगर खेड़े की जग के गांव की गलियों से गुजरने के दौरान बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने चावल-चीनी से स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने नगर खेड़े पर जलाभिषेक भी किया। मैनपाल, ईश्वर, रणधीर, रमेश, बिट्टू, सुखदेव, प्रवीण, मनीष, तपिश, छोटा, सन्नी, अनिल, कपिल, संदीप बैरागी और विकास ने बताया कि जग के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों के साथ राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नंबरदार मनीराम ने कहा कि नगर खेड़े की जग गांव के सामूहिक सहयोग से आयोजित होती है। इसका उद्देश्य गांव में सुख-शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखना है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है और सभी मिल-जुलकर आयोजन में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें