फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरुद्वारे और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

Sat, 21 Nov 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सूरजकुंड सरोवर के बाहर दीपदान करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कपालमोचन मेले में पंचभीखी स्नान के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरोवरों में स्नान करने पहुंचे। सुबह से ही सरोवरों में स्नान और पूजा का सिलसिला जारी रहा।
श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार एक के बाद एक तीनों पवित्र सरोवरों में स्नान किया। दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी भीड़ रही। श्रद्धालु पहले एक सरोवर में स्नान करते हैं और इसके बाद दूसरे तथा तीसरे सरोवर में डुबकी लगाकर पूजा करते हैं।
विज्ञापन

कार्तिक मास में दीपदान का विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरोवरों के किनारे, गुरुद्वारे और मंदिरों के सामने दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले के शुरुआती दो दिनों में अधिकतर श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से पहुंचे। स्नान और पूजा करने के बाद शाम तक अपने घरों की ओर लौट गए। वहीं, मेले में लंगर लगाने के लिए पहुंच रहे वाहनों को पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर नाकों पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

पांच बर्तन और पीढ़ी खरीदने की परंपरा
कपालमोचन मेले में धार्मिक आस्था के साथ पुरानी परंपराओं का भी विशेष महत्व है। पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु मेले से पांच बर्तन तथा वंश वृद्धि की मान्यता से जुड़ी पीढ़ी और पत्थर के उपकरण खरीदकर अपने घर ले जाते हैं। शनिवार को मेले में खरीदारी के दौरान महिलाओं में पीढ़ी और बर्तन खरीदने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। जिला मानसा से पहुंचें सुखबीर कौर ने बताया कि वह 22 वर्षों से लगातार कपालमोचन मेले में आ रही हैं। हर वर्ष मेले में पहुंचकर वह परंपरा के अनुसार बर्तन और पीढ़ी खरीदकर अपने घर ले जाती हैं। उनके अनुसार, यह परंपरा उनके परिवार की आस्था और विश्वास से जुड़ी हुई है।

सूरजकुंड सरोवर के बाहर दीपदान करतीं महिलाएं। संवाद

सूरजकुंड सरोवर के बाहर दीपदान करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें