फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाबा लाल दयाल के जन्मोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 12 Feb 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्रीलाल विद्या मंदिर में बाबा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने भजन कीर्तन का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
तौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने मंदिर में माथा टेककर बाबा लाल दयाल का आशीर्वाद प्राप्त किया और ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हवन कराया गया। हवन में हरमिंद्र व डॉक्टर स्वाति मुख्य यजमान रहे। मंत्री कंवरपाल ने मंदिर परिसर में स्कूल चलाने के कार्य की सराहना की और स्कूल में बने नए स्मार्ट रूम का उद्घाटन किया। साथ ही स्कूल के लिए पांच लाख की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल सुनैना कंबोज व मंदिर कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व मंडल प्रधान विपुल गर्ग भी उपस्थित रहे। महासचिव नरेंद्र पूरी, सुरेंद्र मदान ने आए मेहमानों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की व्यवस्था में कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मदान, रमेश, सतपाल शर्मा, सुरेंद्र मदान, उदिक चंद, सुरेंद्र विग, पवन कुमार महेंद्रु, अभिषेक, सतपाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें