संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। ऊंचा चंदना गांव में रविवार को बाबा क्षेत्रपाल महाराज की 108 वीं महाआरती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महाआरती में शामिल होने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ऐसे में श्रद्धालुओं ने बाबा क्षेत्रपाल के जयघोष लगाए।
कार्यक्रम श्री राधाकृष्ण कमेटी की तरफ से आयोजित किया गया। महाआरती के उपलक्ष्य में बाबा क्षेत्रपाल मंदिर फूलों व रंगबिरंगी लाइटों से काफी सुंदर सजाया गया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं बाबा क्षेत्रपाल के भजन तो गाए साथ ही हाथों में दीया लेकर आरती भी उतारी। आरती में बड़ों के साथ-साथ बच्चों की संख्या भी काफी रही।
पंडित पुरुषोत्तम ने बताया कि दो साल पहले अप्रैल के माह में बाबा क्षेत्रपाल की आरती का क्रम शुरू किया गया था। तब से हर रविवार को आरती होती आई है। ऐसे में अब रविवार को बाबा क्षेत्रपाल की 108 वीं महाआरती हुई। इसी उपलक्ष्य में बाबा क्षेत्रपाल मंदिर को फूलों से सजाया गया।