संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थाना बिलासपुर पुलिस की टीम ने खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे से बिजली की मोटर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रबंधक राय सिंह ने बताया कि गांव कोटड़ा खास निवासी ओम प्रकाश ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी गांव उधम गढ़ में खेती-बाड़ी की जमीन है। उसमें जमीन में एक ट्यूबवेल का कमरा बनाया है। चार मई को सुबह जब उसने देखा कि उसके ट्यूबवेल के कमरे की खिड़की है। उसके ट्यूबवेल की बिजली की मोटर को कोई चोरी करके ले गया है।
इस शिकायत पर टीम का गठन किया गया। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर जिनकी पहचान गांव भम्नोली निवासी रोहित कुमार उर्फ चुण्डा पुत्र सिंग राम के रूप में हुई। आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में आरोपी कोटडा खास निवासी सचिन उर्फ लद्दा को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज जा चुका है।