रादौर। प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री आदि क्षेत्रपाल नगर खेड़े पर रविवार को भंडारा करवाया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले हवन करवाया गया।
श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सभी के लिए मंगल कामना की। हवन से सभी ने नगर के लोगों की सुख शांति, पशुधन, व्यापार, स्वास्थ्य, रोजगार, समृद्धि की कामना की। कमेटी सदस्यों ने बताया कि भंडारे में शहर के सभी लोग तन मन धन से सहयोग करते हैं। हर वर्ष कार्यक्रम सभी लोग बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। जिससे समाज में भाईचारे की भावना पैदा होती है।