कल्याण नगर में भगवती जागरण मेें पहुंचे पूर्व मंत्री व अन्य। प्रवक्ता
यमुनानगर। कल्याण नगर स्थित डेरा किन्नर समाज की ओर से शनिवार की रात मां भगवती का जागरण करवाया गया। हरियाणा के पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां भगवती के भजनों का आनंद लिया। डेरे की महंत रेशमा ने बताया कि मां भगवती का जागरण पिछले 10 वर्षों से कराया जा रहा है। इस बार माता की अखंड ज्योत जगाधरी के प्रसिद्ध देवी मंदिर से लाई गई। जागरण से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रविवार को भंडारे में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सिम्मी महंत, नेहा महंत, सोनाली महंत सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद