फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेट ने जानी सेना की विरासत

Mon, 16 Nov 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का भ्रमण करने पहुंचे विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज, जगाधरी की एनसीसी यूनिट के कैडेट ने चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक क्लब में आयोजित 10वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का भ्रमण किया। कैडेट ने भारतीय सेना से जुड़ी प्रदर्शनियां, सैन्य उपकरणों और हथियारों के प्रदर्शन को देखा। उन्होंने सेना के इतिहास, उपलब्धियों, चुनौतियों और देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। एनसीसी अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार ने कहा कि मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल युवाओं को सेना की गौरवशाली परंपराओं, वीरता की गाथाओं और सैन्य विरासत को करीब से जानने का अवसर प्रदान करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें