फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रभातफेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 13 Jan 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महंत रामसुंदर दास के आशीर्वाद से सतगुरु बावा लाल दयाल महाराज का 671वां जन्मोत्सव 20 जनवरी को श्रद्धालु भक्तों द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में श्री लाल द्वारा मंदिर हनुमान गेट जगाधरी से कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता के नेतृत्व में शहर में भव्य प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को प्रभात फेरी मंदिर हनुमान गेट से प्रारंभ होकर महावीर कॉलोनी, प्रकाश चौक, गोपाल नगर से होती हुई जेस्को कॉलोनी स्थित सुरेंद्र विग के निवास पर विश्राम हेतु पहुंचीं। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने श्री बावा लाल जी के भजनों पर झूमते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें