रादौर। श्रीराधे श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से देवी मंदिर में मासिक संकीर्तन हुआ। इसमें माता के भजन गाए गए। साथ ही श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली।
इस दौरान चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है..., मैया तेरे दरबार की महिमा निराली है, भरते हैं यहां दामन, कोई जाता न खाली है...व अन्य भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। इस दौरान सुरेश शुक्ला, कमल प्रजापति, श्याम लाल प्रजापति, प्रवीण कुमार, रितिक चंचल आहुजा, बबीता गुप्ता, सत्या आदि उपस्थित रहे। संवाद