यमुनानगर। ससौली रोड स्थित ज्वाला माता मंदिर में स्थापना दिवस पर सत्संग हुआ। इसमें विभिन्न शहरों से आए संतों वमहापुरुषों ने भी संगत को प्रवचनों से निहाल किया। साध-संगत ने प्रभु का गुणगान किया।
ज्वाला माता ने कहा कि मनुष्य को जीवन में अच्छे कर्म करते रहने चाहिए। ज्यादा से ज्यादा समय प्रभु भक्ति में लगाना होगा। ध्यान प्रभु की तरफ केंद्रित करना ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। मंदिर से सेवक रसिक व समर्पित ने बताया कि उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर ज्वाला माता व संत-महापुरुषों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद भंडारा हुआ। संवाद