कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। आयोजक
रादौर। गांव उन्हेड़ी स्थित पंचमुखी हनुमान धाम मंदिर में रविवार रात जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस का आनंद लिया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रधान विक्रम सैनी ने जोत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंदिर के मुख्य पुजारी इंद्रराज भगत के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी गायक नीटू कौशिक, गायिका काजल मलिक ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भगवान हनुमान के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संवाद