फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार

Tue, 02 Jun 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मोबाइल वैन को रवाना करतीं न्यायाधीश रंजना अग्रवाल व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर ने लोगों को कानूनी साक्षरता प्रदान करने के लिए ट्रेवलर वैन टी-26 को एक जून से 30 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में संचालित करने की शुरुआत की है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल ने रविवार को वैन को हरी झंडी दिखाकर गांव पंजेटों के लिए रवाना किया। पैनल अधिवक्ता वीपीएस सिद्धू और पैरालीगल वालंटियर शिवराज ने गांव पंजेटों और मानकपुर में शिविर आयोजित कर लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत, एनआई एक्ट मामलों के लिए विशेष लोक अदालत, किशोर न्याय, मध्यस्थता प्रणाली की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें