संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति की तरफ से रात श्री खेड़ा मंदिर हाल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री खेड़ा मंदिर व राधा कृष्ण मंदिर को फूलों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच कीर्ति रानी ने किया। भजन गायक हर्ष मित्तल श्याम झूला झूलाते मिलेंगे.. इतनी विनय हमारी वृंदावन में बसा लो, बृजराज बृज बिहारी गोपाल बंसी वाले, प्रेम के बंधन में मोहन बंध गए हम, काली कमली वाला मेरा यार है मेरा मोहन मेरा प्रभु संसार है, मेरा आपकी की कृपा से सभी काम हो रहे है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है सहित अनेक भजन गाकर पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।
सरपंच कीर्ति रानी ने कहा कि प्रभु के नाम स्मरण व पूजा अर्चना ने जाने अनजाने में किए पापों से मुक्ति मिलती है। मानसिक शांति का अनुभव होता है। समिति के प्रधान अनिल कक्कड़ ने कहा कि प्रभु श्री कृष्ण की जीवन लीलाएं मानव को जीवन को सही ढंग से जीने की कला से अवगत करवाता है। मानव को हमेशा निष्काम भाव से सद्कर्म करना चाहिए।
राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान भगवान श्री राधा कृष्ण जी के शृंगार के दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़ ने श्रद्धा व नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रात बारह बजे राधा कृष्ण की आरती की गई। इस मौके पर प्रधान अनिल कक्कड़, राजेश सिंगला, राकेश बेदी, कमल धमीजा, रणजीत सैनी, संदीप कुमार, अमित, अशोक धीमान, रवि भूषण, विपिन सिंगला,दीपक छाबड़ा, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।