फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वार्ड-20 में 23.90 लाख से होंगे विकास कार्य

Tue, 19 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तिलक नगर में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक, मेयर व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की तरफ से शहर के वार्ड नंबर-20 के तिलक नगर और टिक्की मोहल्ले में करीब 23.90 लाख से विकास कार्य करवाए जाएंगे। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने सोमवार को विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
नगर निगम की ओर से क्षेत्र में विभिन्न गलियों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय निवासी लंबे समय से टूटी गलियों और जल निकासी की समस्या से परेशान थे तथा लगातार इसकी मांग कर रहे थे। अब विकास कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य करवा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। जिन क्षेत्रों में सड़क, गली और नालियों की समस्या है, वहां चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर-20 में करीब तीन करोड़ आठ लाख रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें