फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन वार्डों में सवा करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 21 Jul 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विकास कार्य का ​शिलान्यास करते विधायक, मेयर व पार्षद। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने शहर के तीन वार्डों में करीब एक करोड़ 20 लाख 48 हजार रुपये की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की। सोमवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने वार्ड पार्षदों एवं लोगों की मौजूदगी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
मेयर बहमनी ने बताया कि वार्ड नंबर-9 के रामपुरा में 64 लाख 68 हजार रुपये की लागत से मुख्य सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क पंकज टायर की दुकान से सरकारी स्कूल तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार वार्ड नंबर-8 में 48 लाख 14 हजार रुपये की लागत से मकान नंबर 330 से हैफेड गोदाम तक सड़क और नालियों का निर्माण किया जाएगा। काम पूरा होने जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा। वहीं वार्ड नंबर-22 की प्रोफेसर कॉलोनी में सात लाख 66 हजार रुपये की लागत से गली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी।
मेयर ने कहा कि नगर निगम प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करा रहा है। नियमित कॉलोनियों में गलियां, नालियां, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, सामुदायिक केंद्र और पार्कों के सुंदरीकरण जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर के सभी वार्डों का समान रूप से विकास कराया जा रहा है और किसी भी क्षेत्र की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। बेहतर सड़कें, मजबूत जल निकासी व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके पर पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, सहायक अभियंता मृणाल जायसवाल, सुरेंद्र दहिया, कनिष्ठ अभियंता विशाल राणा, अजय कुमार, पार्षद विभोर पाहुजा, भावना बिट्टू, रुचि शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें