फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में हंगामे के बीच करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम सदन की साधारण बैठक बुधवार को निगम सभागार में मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्षदों के हंगामे की बीच पूर्व निर्धारित 53 प्रस्तावों में से 52 प्रस्ताव पास किए गए। एक प्रस्ताव आगामी बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया। इसके बाद मेयर की अनुमति से शामिल किए गए 14 प्रस्ताव को सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इनसे शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी मिली है। बैठक में गांव ताजकपुर में पांच एकड़ जमीन में गोबर गैस प्लांट लगाने व मुकारबपुर गांव में दो एकड़ जमीन डॉग रेस्क्यू ऑर्गेनाइजेशन को देने का प्रस्ताव भी पास किया गया है।
हाउस मीटिंग में वार्ड नंबर चार के पार्षद देवेंद्र सिंह ने बुड़िया श्मशान घाट के लोगों के बैठने के लिए शेड व भगवानगढ़ के श्मशान घाट के रास्ते को पक्का करने का प्रस्ताव रखा। मेयर चौहान ने इसे जनहित समस्या बताया। उन्होंने सभी वार्डों के श्मशान घाटों के विकास व पक्के रास्तों के लिए 25-25 लाख रुपये देने की घोषणा की। मेयर ने कहा कि 30 जून 2022 तक सभी श्मशान घाटों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए आवेदकों की अदायगी जल्द से जल्द करने के प्रस्ताव पर सभी पार्षदों को अपने वार्ड में कच्ची छत व कच्चे मकान वाले जरूरतमंदों की सूची देने के बारे कहा। साथ ही अधिकारियों को इनका सर्वे करवाने के निर्देश दिए। सर्वे में पाए जाने वाले जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने के भी निर्देश दिए।
सृजित होंगे नौ अधिकारियों समेत 81 कर्मचारियों के पद
बढ़ते कार्यभार को लेकर नगर निगम नौ अधिकारियों समेत 81 कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को भी नगर निगम हाउस की बैठक में पास किया गया। नगर निगम में मुख्य अभियंता, अतिरिक्त निगम आयुक्त, उप निगम आयुक्त, उप निगम आयुक्त (मुख्यालय), सफाई अधिकारी, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक, लिपिक व सेवादार के पद सृजित किए जाएंगे। नगर निगम में ये पद सृजित होने से जहां अन्य अधिकारियों पर काम को बोझ कम होगा, वहीं शहर के विकास में तीव्रता आएगी।
विज्ञापन

ये होंगे विकास कार्य
- वार्ड एक की गौरी शंकर कॉलोनी में जोहड़ का सौंदर्यीकरण कर पार्क का निर्माण।
- वार्ड नंबर तीन के गांव उधमगढ़ में कश्यप चौपाल का निर्माण।
- गांव दड़वा में पांच एकड़ जमीन पर गशाला का निर्माण।
- कैल डेयरी कॉम्प्लेक्स में अलॉट किए गए प्लाटों पर ब्याज लगाया जाएगा।
- मीट के खोखें, दुकानों व फड़ियों को मीट मार्केट में शिफ्ट किया जाएगा।
-जगाधरी व यमुनानगर जोन में नाइट स्वीपिंग के लिए 4.98 करोड़ के टेंडर लगाए जाएंगे।
-ठेका प्रथा कर पे रोल पर सफाई कर्मचारियों को रखने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा।
- कैपसंस चौक से डीएवी डेंटल कॉलेज होते हुए पंचायती गुरुद्वारा तक के रोड का नाम जेएन कपूर रखा जाएगा।
- सफाई कर्मचारियों को सफाई के उपकरण के लिए 150 रुपये प्रति माह दिए जाते है। इसे बढ़ाने के लिए सरकार से मांग की जाएगी।
- प्यारा चौक से नेहरू पार्क, मातेश्वरी अहिल्या बाई होल्कर चौक से कन्हैया साहिब चौक, बिलासपुर रोड, झंडा चौक, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी के सौंदर्यीकरण के लिए डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।
-अमरूत व जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों की एनओसी पार्षद से ली जाएगी।
-वार्ड तीन के मुखर्जी पार्क में दो गलियों का निर्माण, खेड़ा मंदिर के पास पानी की निकासी के लिए कवर्ड पाइप डाले जाएगा।
- वार्ड छह के दुर्गा गार्डन में कम्यूनिटी सेंटर का काम पूरा करवाया जाएगा।
- वार्ड आठ के नेहरू पार्क से वर्कशॉप रोड व परशुराम चौक से ज्योति पैलेस तक टाइलों लगवाई जाएगा।
- वार्ड 10 की चौधरी कॉलोनी व सौंधी मोहल्ला में कवर्ड नालियों का निर्माण किया जाएगा।
- वार्ड 11 व 12 में विभिन्न सड़कों व नालियों का निर्माण और जालियां लगवाई जाएगा।
- वार्ड 14 में सभी बीआर आंबेडकर भवन बनाया जाएगा।
- वार्ड 21 में आईटीआई के पास भगवान परशुराम स्वागतद्वार बनवाया जाएगा।
- वार्ड 22 में न्यू अप्रूवड कॉलोनियों में दो करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें