फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली खेल परिसर में 26 करोड़ से करवाए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
तेजली खेल परिसर। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में वर्षों से बेहतर खेल सुविधाओं का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। खेल परिसर में करीब 26 करोड़ रुपये से पांच विकास कार्य करवाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके तहत हॉकी का एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाने के साथ बैडमिंटन व लॉन टेनिस कोर्ट और स्केटिंग रिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा खेल परिसर की चहारदीवारी भी ऊंची करवाई जाएगी। जिला खेल विभाग ने इसका एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
अभी तेजली खेल परिसर में खेल सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत हॉकी खिलाड़ियों को हो रही है। मैदान की स्थिति ठीक न होने से उन्हें अभ्यास के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ मैदान न होने से खिलाड़ियों को आधुनिक स्तर पर अभ्यास करने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने से हॉकी खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले में हॉकी के प्रति खिलाड़ियों का रुझान रहा है लेकिन खेल परिसर में एस्ट्रोटर्फ मैदान की सुविधा नहीं है। यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को पुराने और खराब मैदान पर ही निर्भर रहना पड़ता है। एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास नहीं मिलने से खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के दौरान दूसरे मैदानों की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने में भी परेशानी होती है।
जिले की हॉकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान बना चुकी हैं। इसके बावजूद खेल परिसर में हॉकी के लिए आधुनिक मैदान का अभाव बना हुआ है। अब प्रस्तावित एस्ट्रोटर्फ से बेहतर अभ्यास मिलने की उम्मीद है।

तेजली खेल परिसर। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें