फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 1.37 करोड़ से होंगे विकास के काम

Sat, 30 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 विकास कार्य का ​शिलान्यास करते विधायक, मेयर व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को नगर निगम करी ओर से दो वार्डाें में करवाए जाने वाले एक करोड़ 37 लाख 83 हजार रुपये के तीन विकास कार्याें का शिलान्यास किया।
मेयर बहमनी ने बताया कि वार्ड 11 के दड़वा गांव में 40 लाख 47 हजार रुपये की लागत से श्मशान घाट का रास्ता, चारदीवारी व शेड का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 11 के ही तेजली गांव में 49 लाख 98 हजार की लागत से शिव मंदिर से गोल्ड फिटनेस जिम तक और कंडेला के घर से मोहन लाल के घर तक तक गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, वार्ड नौ की कालिंदी कॉलोनी में 47 लाख 38 हजार रुपये की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल से नीलम शर्मा के घर तक गली व अंडरग्राउंड नाले का निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास के दौरान वार्ड नौ से पार्षद भावना पवन बिट्टू, वार्ड 11 से पार्षद संतोष कुमारी, पार्षद प्रतिनिधि राहुल, पवन बिट्टू, निगम अभियंता मृणाल जायसवाल, कनिष्ठ अभियंता मनीष चौहान, डॉ हर्षवर्धन, मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने कहा कि शहर का विकास ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प है। हर वार्ड की हर कॉलोनी व मोहल्ले के विकास को लेकर वह पार्षदों व अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें