फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वार्डों में 42 लाख से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से चार वार्डों में लगभग 42 लाख रुपये के विकास कार्य करवाएं जाएंगे। वार्ड नंबर 3, 8 व 22 में जहां लगभग 39 लाख रुपये में पक्की गलियां, नालियां बनाई जाएगी, वहीं, वार्ड नंबर चार के भगवानगढ़ गांव में करीब तीन लाख की लागत से तालाब की सफाई कर उसका विकास किया जाएगा। इन कार्यों के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए है। टेंडर अलॉट होते ही विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
मेयर मदन चौहान ने बताया कि बीते कुछ माह में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जा चुके हैं और करोड़ों के ही विकास कार्य चल रहे है। निगम की ओर से वार्ड नंबर तीन में करीब 6.15 लाख रुपये से तोता राम धर्मशाला के नजदीक धीमान कन्फेंसरी से सतीश धीमान के घर तक अंडरग्राउंड नाली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर आठ की प्रोफेसर कालोनी के ए ब्लॉक में पाल निवास से जगदीश चंद्र के घर तक और मदन चौहान के घर से आदित्य सेन के घर तक आरसीसी गलियों का निर्माण किया जाएगा। इन पर निगम की ओर से करीब 11.96 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह प्रोफेसर कॉलोनी के एफ ब्लॉक में चार लाख की लागत से अनिल के घर से ईश्वर राठी के घर तक नालियों समेत आरसीसी गली का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह ब्लॉक एफ में संजीव मलिक के घर से सुरेंद्र चौहान के घर तक गली निर्माण, केएस पुंडीर के घर से कुलदीप मित्तल और राकेश मल्हौत्रा के घर से हरीश कुमार के घर तक अंडरग्राउंड पाइप डालने का काम किया जाएगा। इस पर 3.37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उधर, वार्ड नंबर 22 में विकास नगर में जीके टंडर के घर से एचपी शर्मा के घर तक अंडरग्राउंड नालियों और कॉलोनी की विभिन्न गलियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवानगढ़ के तालाब पर खर्च होंगे 2.90 लाख
मेयर चौहान के मुताबिक नगर निगम में शामिल सभी गांवों में बने तालाबों का विकास किया जा रहा है। जल्द ही वार्ड नंबर चार के गांव भगवानगढ़ के तालाब का विकास करवाया जाएगा। पहले इसकी सफाई करवाई जाएगी। इस काम पर 2.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए निगम की ओर से टेंडर कर दिए गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें