फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राथमिकता, सभी मांगें की जाएंगी पूरी : राणा

Sun, 03 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। विधानसभा क्षेत्र रादौर के गांव चमरोड़ी, सागड़ी, टोपरा खुर्द, मोडली, उन्हेड़ी, मारुपुर, टेही सैनियान, अकबरपुर व नाचरौन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास सरकार की प्राथमिकता है। जनता की सभी मांगें पूरी की जाएंगी।
राणा ने सागड़ी गांव के सरपंच खुशबू तिवारी के निवास पर ग्रामीणों से कहा कि सरकार गांव की सभी 15 मांगें पूरा करेगी। एससी चौपाल के लिए 20 लाख रुपये और 14.39 लाख रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। साथ ही गांव में आंबेडकर भवन व दो तालाब निर्माण का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि अब आपकी अपेक्षाएं पूरी करने की जिम्मेदारी हमारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नेता सत्ता में आते ही अपनी जेबें भरने की सोचते हैं, जबकि भाजपा सरकार पारदर्शिता से काम कर रही है। उन्होंने वादा किया कि सभी नौकरियां मेरिट के आधार पर दी जाएंगी। टोपरा खुर्द में सरपंच देवेंद्र गोल्डी ने मंत्री का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वे गांव की लंबित समस्याओं को हल करेंगे।
उन्होंने राक्षी नदी की सफाई का मुद्दा उठाया, जिससे बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा कम किया जा सके। श्याम सिंह राणा ने कहा कि अब भाषणों का समय समाप्त हो गया है। आपने भाजपा को सत्ता में लाकर अपना काम किया, अब हमारी बारी है। अगले पांच वर्षों तक आपको किसी कार्य की चिंता नहीं करनी चाहिए।
राशन कार्ड निलंबन, बीपीएल कॉलोनी अनुदान वितरण जैसे मुद्दों का समाधान किया जाएगा। गांव मोडली में उन्होंने लोगों से बिना झिझक समस्याएं बताने को कहा और विश्वास दिलाया कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष न जलाने की अपील की। गांव उन्हेड़ी के सरपंच ने कैबिनेट मंत्री के सामने अपनी मांग रखी, जिस पर मंत्री ने कहा कि गांव की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक रादौर विधानसभा में 1650 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य कराए गए हैं। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल राणा, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अग्नि विजय सिंह, संदीप राणा, हरपाल मारूपुर, नीरज राणा, नरेंद्र राणा, सरपंच संदीप राणा, गोपाल, किसान नेता रामवीर, अमित बुबका, राकेश गर्ग, मास्टर सतपाल कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें