यमुनानगर। स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल सेक्टर-17 जगाधरी में सोमवार को कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों में तार्किक विश्लेषण, सृजनात्मक सोच, समस्या समाधान और प्रभावी निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना था।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन कपिल बत्रा ने कहा कि वर्तमान समय में केवल विषयगत ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक और आलोचनात्मक चिंतन भी सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से शिक्षकों को नई सोच विकसित करने तथा चुनौतियों का प्रभावी समाधान खोजने के तरीके बताए।
उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों में नवाचार और स्वतंत्र चिंतन की भावना विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नई चीजें सीखने और सिखाने का प्रयास करना चाहिए। इससे विद्यार्थियों और उनकी कार्यक्षमता और प्रतिभा का बेहतर विकास संभव हो सकेगा।