फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 110 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के साथ मौजूद मुख्यातिथि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वाल्मीकि समाज की ओर से सोमवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं व 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर 110 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम समाजसेवी कर्मवीर पोटली की अगुवाई में हुआ। शुभारंभ मुख्यातिथि नेपाल राणा ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र, रघुवीर गागट, राजेंद्र चनालिया, राजकुमार मट्टू एवं नरेंद्र सिरसा रहे। मुख्य अतिथि राणा ने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. धर्मेंद्र ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं। आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लगातार मेहनत से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है। इस अवसर पर सतीश पंडित, मनोज वाल्मीकि, नीरज हरनौल, अमित वाल्मीकि, सतपाल बापा, प्रधान राजवीर, कमल पोटली, संदीप खुर्दवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें