फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देवांशी ने तैराकी में जीते स्वर्ण और रजत पदक

Fri, 24 Jul 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीता पदक दिखातीं देवांशी व अन्य ​खिलाड़ी। संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले की देवांशी सिंघल ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 की तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि के साथ ही इस प्रतियोगिता में पदक न जीतने का जिले का दस साल का सूखा समाप्त हो गया है।
इसके साथ देवांशी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के तैराकों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता पंजाब के पठानकोट में 20 से 22 जुलाई तक कराई गई थी। देवांशी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

इसके साथ उसने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। देवांशी डीएवी पब्लिक स्कूल में छठी की छात्रा हैं और संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की स्वीमिंग एकेडमी में अभ्यास करती हैं। देवांशी दो वर्ष से कोच हरसिमरन कौर के नेतृत्व में अभ्यास कर रही है।
शानदार प्रदर्शन पर देवांशी अब 25 से 28 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला तैराकी संघ के महासचिव अनिल शर्मा ने देवांशी व परिवार को बधाई दी है। उन्होंने कहा एक दशक से ज्यादा समय से इस प्रतियोगिता में जिले के नाम कोई पदक नहीं था।
विज्ञापन

देवांशी ने बताया कि उसका सपना वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में है। इस उपलब्धि पर संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल एवं स्वीमिंग एकेडमी के चेयरमैन डॉ. रूपिंद्र बतरा ने कहा कि पठानकोट से लौटने पर देवांशी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें