फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विभाग ने कोचों की भर्ती के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने आखिरकार खेल कोचों की भर्ती के लिए आवेदन मांग लिए हैं। जो कौशल रोजगार निगम के तहत अनुबंध आधार पर रखे जाएंगे। बतादें कि जिले में भी मौजूदा समय में विभाग के पास सरकारी स्तर पर अधिकांश खेलों के कोच नहीं है। महज आठ खेल कोच के सहारे काम चलाया जा रहा है। इनमें लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, जुडो खेलों के एक-एक कोच हैं जबकि इसके अलावा अन्य किसी खेल के कोच नहीं हैं। जबकि सरकारी स्तर पर मैदान जिला स्तरीय एक व खंड स्तरीय छह हैं। जहां काफी खेलों के मैदान हैं, पर कोच नहीं हैं। ऐसे खेलों के प्रशिक्षण के लिए जिले के आर्थिक कमजोर युवाओं को वंचित रहना पड़ता हैं, वहीं अन्य खिलाड़ियों को भी जिले की निजी अकादमियों व दूसरे जिलों व राज्यों का रुख करना पड़ता है। इस परेशानी को अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में खेलों पर करोड़ों खर्च की तैयारी, कोच हैं नहीं, शीर्षक से प्रकाशित किया। इसी दिन विभाग की ओर से विभिन्न खेलों के खेल कोचों की भर्ती के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि खेल विभाग में विभिन्न खेलों के हेड कोच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किएहैं। इसमें हॉकी, टाई कमांडो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग, वेटलिफ्टिंग आदि खेल शामिल हैं। यह सभी पद अनुबंध के आधार पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत भरे जाएंगे। साथ ही स्पोर्ट्स साइकोथैरेपिस्ट, न्यूट्रीनिस्ट, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट आदि के आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक योग्य आवेदक ऑनलाइन माध्यम से दिए गए पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने का लिंक व पदों से जुड़ी अन्य जानकारी एचकेआरएनएच डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें