फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ कार्यालय में उमड़े चयनित शिक्षक

Sun, 15 Dec 2013 12:49 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से शिक्षकों की भर्ती के नतीजे घोषित करने पर लगी रोक हटा लिए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने आननफानन चयनित शिक्षकों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 शनिवार को साप्ताहिक अवकाश होेने के बावजूद चयनित शिक्षकाें को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुलाकर उनकी काउंसिलिंग के लिए फाइलें जमी की गईं। कार्यालय में सुबह नौ बजे से ही पात्र शिक्षक पहुंचने शुरू हो गए। शाम पांच बजे तक यहां भीड़ लगी रही। डीईओ जगजीत कौर ने बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों की ओर से निर्देश मिले हैं कि पात्र शिक्षकों की काउंसिलिंग के लिए उनकी फाइल जमा की जाए। इस कारण शनिवार को शिक्षकों की फाइलें जमा की गई हैं।

83 पहुंचे डीईओ कार्यालय
काउंसिलिंग के लिए फाइल जमा कराने के लिए शाम तक डीईओ कार्यालय में 83 प्राध्यापक ही पहुंच पाए। उनकी ओर से दो से तीन स्टेशनों पर विकल्प के रूप में फार्म भरे गए। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमें सिर्फ काउंसिलिंग की फाइल जमा कराने के निर्देश आए थे, किस प्राध्यापक की ज्वाइनिंग कहां पर होगी यह हेड क्वार्टर से ही होगा।
विज्ञापन


एचटेट पास की ही जमा हुई फाइल
 शनिवार को जो काउंसिलिंंग के लिए आवेदन लिए गए हैं वे सिर्फ एचटेट पास प्राध्यापकों के ही हैं। एक्सपिरियंस बेस शिक्षकों से काउंसिलिंग के लिए फाइल नहीं ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें एचटेट पास के आवेदन लेने के लिए निर्देश मिले हैं।

जनवरी के बाद ज्वाइनिंग
 बोर्ड के सूत्राें की मानें तो शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया दिसंबर और जनवरी तक चलेगी। उसके बाद शिक्षकों की ज्वाइनिंग संभव हो सकती है। हाईकोर्ट के निर्णय और काउंसिलिंग के लिए कागजात जमा कराने के बोर्ड के फैसले पर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उनका कहना था कि लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे, इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। मामला कोर्ट में फंसा होने से हमें भविष्य खतरे में दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें