फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डेंटल सर्जनों ने काले बिल्ले लगा किया काम

Tue, 13 Aug 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन की ओर से मांगों के समर्थन में लेकर जिले भर के डेंटल सर्जनों ने सिविल सर्जन डाॅक्टर मंजीत सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि उनकी 16 वर्ष से मांगें लंबित हैं, लेकिन सरकार ने इनका कोई समाधान नहीं किया। विरोध में चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया।
एसोसिएशन की जिला प्रधान डाॅ. बुलबुल ने बताया कि लंबित मांगों के समाधान को लेकर प्रतिदिन विभिन्न तरह से रोष प्रकट कार्यक्रम किया जाएगा। इसके तहत ही सोमवार को काले बिल्ले लगाकर रोष जताया गया। मंगलवार को डीसी के माध्यम से ज्ञापन सीएम के नाम भेजा जाएगा। 14 अगस्त को दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 17 अगस्त को प्रदेशभर से आए सभी सिविल डेंटल सर्जन कुरुक्षेत्र में सेक्टर-चार के कम्युनिटी सेंटर से मुख्यमंत्री के आवास कार्यालय सेक्टर तीन तक कैंडल मार्च निकाल कर रोष प्रकट करेंगे। वहीं 22 अगस्त को सभी डेंटल सिविल सर्जन सामूहिक रूप से हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर डाॅ. राजेश परमार, डाॅ. अश्वनी, डाॅ. वनीश, डाॅ. जितेंद्र व डाॅ. भुवन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें