संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वार्ड 12 के रायपुर के लोग आम आदमी पार्टी के नेता ललित त्यागी के नेतृत्व में नगर निगम पर एकत्रित हुए। यहां लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निगम कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपा।
त्यागी ने कहा आजादी के 78 साल हो गए आज भी यमुनानगर विधानसभा में ऐसे गांव हैं, जहां पर ना तो सड़क है ना निकासी व्यवस्था है। ऐसे में उन कॉलोनी में तरह-तरह की बीमारियां जिसमें डेंगू मलेरिया टीबी की बहुतायत है। एक तरफ बीजेपी शहर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, दूसरी तरफ जिन गलियों में जिन वार्डों में ना तो गलियां और ना निकासी की पानी निकासी की कोई व्यवस्था है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड 12 के रायपुर के रुखसाना खान सोनू ने कहा के व्यवस्थाएं न होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बच्चे दो से तीन फीट पानी में रोजाना क्रॉस करके स्कूल जाते हैं, गंदा पानी में रहने में सभी मजबूर हैं। इस मौके पर आज आम आदमी पार्टी से लक्ष्मण विनायक, राहुल भान, प्रदीप कुमार,मोहित त्यागी,दीपक यादव, अवनीश त्यागी, सुखविंदर, मोहित राजपूत,सचिन शर्मा शामिल रहे।