फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घने कोहरे ने लगाया रफ्तार पर अंकुश, रेंगते रहे वाहन

Tue, 16 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर छाए कोहने के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि सुबह के समय अधिकांश वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। कुछ स्थानों पर दृश्यता इतनी कम थी कि वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़े।
कोहरे के चलते खासतौर पर हाईवे और मुख्य सड़कों पर दिक्कत अधिक देखी गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। वाहन चालक मोहित व मुकेश ने बताया कि सामने से आने वाले वाहन काफी नजदीक आने के बाद ही दिखाई दे रहे थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सुबह और देर शाम ठंड का असर साफ नजर आया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि बुधवार से जिले में बादल उमड़ कर आ सकते हैं। बादलों से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिन के समय भी ठंड बढ़ने की उम्मीद है। यदि बादल छाए रहे तो आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें