फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगाधरी के डेंगू पीड़ित की पीजीआई में मौत

Tue, 13 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की गांधीनगर कॉलोनी निवासी संदिग्ध डेंगू पीड़ित की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सरकारी लैब में उसके रक्त की जांच में उसे डेंगू की रिपोर्ट आई है। डाक्टरों के अनुसार उसे अन्य बीमारियां भी थी। उधर, जिले में डेंगू पीड़ितों का संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन


जगाधरी की गांधीनगर कॉलोनी निवासी नरेश को कई दिनों से बुखार आ रहा है। परिजनों ने उसका जगाधरी के एक प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करवाया। बुखार ठीक न होने पर परिजन शनिवार को उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे। उसके रक्त में आठ हजार प्लेटलेटस रह गए थे। ट्रामा सेंटर में भी हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। सोमवार को पीजीआई में नरेश की मौत हो गई। ट्रामा सेंटर में भर्ती होने के बाद उसके रक्त की सरकारी लैब में जांच करवाई गई। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार वह डेंगू से पीड़ित था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसे डेंगू के साथ-साथ कई अन्य बीमारियां भी थी।

डेंगू के केस हुए आठ, दो मरीज यूपी के
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में डेंगूू के दो और पॉजिटिव केस मिले हैं। इन्हें मिलाकर जिले में डेंगू के आठ मरीज सामने आ चुके हैं। डेंगू के जो दो नए मरीज मिले हैं, वे पड़ोसी जिले सहारनपुर के रहने वाले हैं। दोनों ही इलाज के लिए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए थे। प्राइवेट अस्पताल से उनके रक्त के नमूने जांच के लिए सरकारी लैब में भेजे गए। जांच रिपोर्ट में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


सात सितंबर को बिलासपुर कस्बे की 45 वर्षीय एक महिला और जगाधरी वर्कशाप क्षेत्र की रणजीत कॉलोनी मे 45 वर्षीय एक व्यक्ति को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। पिछले महीने मुस्तफाबाद खंड के हसनपुर गांव के तीन साल का बच्चे और रादौर खंड के पोटली गांव की 55 साल की महिला को डेंगू हो चुका है। वहीं, बुडिय़ा के तीन साल के बच्चे व आजाद नगर के सात साल के बच्चे को भी डेंगू हुआ था। डेंगू पीड़ितों के घरों व आसपास बड़ी संख्या में डेंगू के लारवा भी मिले थे।  

पीजीआई में जिस डेंगू पीड़ित की मौत हुई है, उसे लीवर सिरोसिस व किडनी फेलियर भी था। उसकी मौत के अन्य कारण भी हो सकते हैं। जिले में डेंगू के आठ पॉजिटिव केस हो चुके हैं। इनमें दो सहारनपुर के हैं।
विज्ञापन

वीके जैन, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें