फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर में डेंगू बेकाबू

Fri, 27 Sep 2013 12:40 AM IST
यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू पीड़िताें की संख्या दाहाई के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 11 व्यक्तियों को डेंगू होने की पुष्टि की है। हाल ही में कैंप इलाके में डेंगू का एक और मरीज सामने आया है।
विज्ञापन


उसके घर से डेंगू के लारवा भी मिले हैं। कैंप इलाके में सुगम शौचालय के समीप करीब 30 वर्षीय एक व्यक्ति को डेंगू हुआ है। सरकारी लैब में की गई जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डेंगू कंफर्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इस इलाके में पहुंची। टीम ने डेंगू पीड़ित के परिवार के पिता, भाई, भाभी और बहन के अलावा पड़ोसियों के भी ब्लड के नमूने लिए हैं। डेंगू पीड़ित के घर में रखी हांडी से डेंगू के लारवा मिले हैं। कुछ दूरी स्थित एक मकान के कूलर में भरे पानी में भी डेंगू के लारवा पाए गए हैं, वहीं इसी इलाके में एक अन्य मकान में भी कूलर के पानी में डेंगू के लारवा मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इन लारवा को नष्ट किया और इलाके में फॉगिंग करवाई। आजाद नगर में करीब चौदह गलियां हैं और हर गली में एक महीने के अंदर डेंगू के लारवा मिल चुके हैं। जिले में संदिग्ध डेंगू बुखार पीड़ितों की संख्या सैकड़ों में पहुंच चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग उसे ही डेंगू का कंफर्म केस मानता है, जिसके ब्लड की स्वास्थ्य विभाग की लैबोरेटरी में जांच की जाती है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक आजाद नगर में चार, कैंप में दो और मुंडा माजरा, अशोक विहार, जड़ोदा गेट, सेक्टर-17 हुडा और द्वारिका पुरी में एक-एक डेंगू का मरीज सामने आया है।

पूरी बाजू के ही कपड़े पहनें
इस मौसम में डेंगू के लारवा तेजी से पनपते हैं। डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर के लारवा साफ पानी में पैदा होते हैं। कूलर, टायर, हांडी और अन्य जगहों पर कई दिनों से जमा और रुके हुए साफ पानी में एडीज मच्छर अंडे देती है। डेंगू का डंक जानलेवा हो सकता है। डेंगू के डंक से बचने के लिए इन दिनों पूरी बाजू की कमीज पहनेें और शरीर को ढक कर रखें। अपने घरों और आसपास कहीं भी साफ पानी जमा न होने दें। घरों में रखे कूलरों और अन्य जगहाें में जमा पानी गिरा दें। डेंगू होने पर पीड़ित के रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है। सिविल अस्पताल में प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें