फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में डेंगू से बच्चे की मौत

Sat, 14 Nov 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती मधुबन कॉलोनी निवासी हर्ष (11) की डेंगू से मौत हो गई। हालांकि विभाग के अधिकारी इस संदर्भ में चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि मृतक के मामा चंद्रप्रकाश के मुताबिक मुलाना व पीजीआई के डॉक्टरों ने हर्ष को कंफर्म डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक डेंगू के 112 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले जगाधरी में कल्याण नगर निवासी एडवोकेट अजय वर्मा तथा दर्शन नगर निवासी मुन्नी की मौत हो गई थी। उपरोक्त दोनों की मौत के संदर्भ में भी फिलहाल विभाग के अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कितने संजीदा हैं।
मृतक के मामा चंद्रप्रकाश ने बताया कि 7-8 दिन पहले हर्ष को बुखार की शिकायत हुई थी। उसे शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जब उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं दिखा, तो वे उसे शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां पर डॉक्टरों ने उसे डेंगू बताया और पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जाने की सलाह दी। इसके उपरांत उन्होंने हर्ष को मुलाना मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां पर डॉक्टरों ने हर्ष को डेंगू बताया लेकिन जब वहां पर भी हर्ष की सेहत में सुधार नहीं दिखा, तो उन्होंने उसे उसे पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करा दिया।

चंद्रप्रकाश के मुताबिक पीजीआई में तीन दिन चले उपचार के उपरांत शनिवार को हर्ष की मौत हो गई। पीजीआई के डॉक्टरों ने मौत का कारण डेंगू बताया है।

जिले में कहर बरपा रहा डेंगू
डेंगू की वजह से जिले में मरने वालों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए उचित कदम नहीं उठा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को जिले में डेंगू के तीन नए केस सामने आए हैं। जिले में डेंगू के कंफर्म केसिज़ की संख्या 112 हो चुकी है। जबकि एक व्यक्ति मर चुका है। जगाधरी में दो दिन पहले कल्याण नगर निवासी एडवोकेट अजय वर्मा तथा दर्शन नगर कालोनी निवासी मुन्नी की डेंगू की वजह से मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपरोक्त दोनों की मौत का कारण डेंगू नहीं मान रहा है। जबकि परिजनों के मुताबिक उनकी मौत डेंगू की वजह से ही हुई है।


डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में अभी तक डेंगू के 112 केस सामने आ चुके हैं। हर्ष की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पीजीआई से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
विज्ञापन

डा. वीके जैन, जिला मलेरिया अधिकारी, सिविल अस्पताल यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें