फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाया जौहर

Fri, 13 Nov 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साढौरा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सालेहपुर में आयोजित बाल खेल मेले में स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। खेल मेले का शुभारंभ प्राचार्य सतपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल आपसी सौहार्द एवं भाई चारे को बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए इस से दिमाग एवं शरीर पूरी तरह से फिट रहते हैं। विद्यार्थियों चम्मच रेस, तीन टंगी दौड़, रस्सा कस्सी, दौड़ सहित अन्य खेलों में भाग लिया। खेल आयोजन प्रमुख सतपाल शर्मा ने बताया कि इस खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल आयोजन के उपरांत स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन को सफल करने में प्राध्यापक साहिब सिंह, मुकेश कुमार, राम करण, गुलशन कुमार, पूनम, रीटा सैनी एवं प्राध्यापक हरजिंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें