फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थम नहीं रहे डेंगू के केस, 57 पहुंची संख्या

Thu, 17 Oct 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जिले में तीन डेंगू के नए केस आने से इनकी संख्या 57 तक पहुंच गई। लगातार बढ़ रहे डेंगू के केसों को देखते हुए लोग भी डर के साय में हैं। ये जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। डेंगू का खतरा बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी से भरे बर्तनों में लारवा जांच कर रही है। टीमों की तरफ से 6396 मकान मालिकों को नोटिस थमाया जा चुका है। उन्होंने ने बताया जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होती है और उनकी प्लेटलेट्स 50 हजार से कम होते हैं तो उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरुआती दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिन तक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें