फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थाना समेत घरों में मिला डेंगू का लारवा, नोटिस थमाए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लोगों को डेंगू व मलेरिया की बीमारी से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। इस दौरान टीम को घर, प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू का लारवा मिला। जिसके मौके पर खत्म किया गया। एसएमओ डॉ. विजय परमार के नेतृत्व में 8 टीमें गठित की गई है। विभाग की टीमें शहर के सभी वार्डों में घर घर जाकर घरों में डेंगू का लारवा चैक कर रही है। अब तक विभाग की टीमों को शहर की चार कॉलोनियों के 10 घरों में डेंगू का लारवा मिला है।
विज्ञापन

बॉक्स
यहां-यहां मिला लारवा
स्वास्थ्य विभाग रादौर के हेल्थ इंस्पेक्टर ईश्वरसिंह ने बताया कि डेंगू से लोगों को बचाने के लिये विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत 8 टीमें शहर के वार्डों में जाकर घरों की चैकिंग कर रही है। हर टीम में तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी हर घर में जाकर कूलर में डाले गये पानी, गमलों, पानी की टंकियों, फ्रिंज के पीछे की ट्रे,छतों पर रखे टायर व खाली पडे़ सामान की जांच की। जांच के दौरान शहर की सांई कॉलोनी के 3 घरों में, ओड कॉलोनी व छींबी मोहल्ला के 3-3 घरों में डेंगू का लारवा पाया गया। इसके अलावा दीपक कॉलोनी के 3 घरों में, शिव कॉलोनी के 4 घरों में के अलावा शहर के चार प्राइवेट अस्पतालों, थाना रादौर में भी डेंगू का लारवा मिला। सभी को विभाग की ओर से नोटिस देकर चेतावनी दी गई।
बॉक्स
यहां भी की गई जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के अलावा नगरपालिका, बीडीपीओ कार्यालय के साथ साथ जेएमआइटी इंजि कॉलेज में भी जांच की। शहर में बडे स्तर पर डेंगू का लारवा मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। अभी स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर की सभी कॉलोनियों व मोहल्लों में जाएगी। इस दौरान गुरदेव सिंह, प्रवीण कुमार, बिटटू, अजीत सिंह, कुलदीप सिह, रोहित व नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें