फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को मौलिक अधिकार बनाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। स्वास्थ्य सेवाओं को मौलिक अधिकारों में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सर्व कर्मचारी संघ और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के आह्वान पर नगरपालिका, बिजली, रोडवेज, अग्निशमन, आईटीआई, स्वास्थ्य, पशुपालन, पब्लिक हेल्थ, पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर, वन विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के लिए र्मचारी सुबह 10 बजे अनाजमंडी गेट पर जमा हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महीपाल सोढे की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम डीसी गिरीश अरोड़ा को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश राणा, रिटायर्ड कर्मचारी नेता सोमनाथ, विनोद त्यागी, हुड्डा विभाग से गोकुल प्रसाद, अध्यापक संघ से यशपाल, नगर निगम से राजकुमार ससोली, विक्की पारचा मुकेश ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को मौलिक अधिकार बनाने, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं मजबूती देने, सभी नागरिकों को कोरोनाजांच व इलाज मुफ्त करने, सभी गैर-कोविड स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त एवं बेहतर करने, बजट का तीन प्रतिशत तक सरकारी निवेश में बढ़ाने, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों अनुसार स्वास्थ्य ढांचा मजबूत बनाने, ठेका प्रथा खत्म करने सहित तमाम मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, स्वास्थ्य विभाग के सुमित ऋषि, नरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में करीब 9 हजार नियमित स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, जबकि 25 हजार नियमित कर्मचारियों की जरूरत है। इनके अलावा इस ढांचे में लगाए गए 14 हजार एनएचएम और 10 हजार ऑउटसोर्सिंग नीति के तहत अनुबंधित कर्मचारी ह, जिनकी सेवा सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। पशु पालन विभाग से जिला प्रधान शमशेर व मोंटी उपप्रधान गौरव ने कहा पांच साल से चली आ रही पशु बीमा योजना बंद कर दी गई है। इससे किसानों व रोजगार से जुड़े लोगों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम से निकाले 130 कर्मचारियों का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 15 जुलाई को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान किसान मोर्चा नेता संजीव वालिया, हुड्डा से रविंद्र कांबोज, पब्लिक हेल्थ से नरेंद्र कांबोज, प्रेम प्रकाश, सुरेंद्र काला, मेवाराम, पीडब्ल्यूडी से राजबीर लखमीरा, कर्मजीत, सतपाल, अग्निशमन सेवा से बृजभूषण, संतोष, तेजिंद्र, विक्रम, पीटीआई से रामस्वरूप शर्मा, बिजली विभाग से इलमचंद, स्वास्थ्य सेवा से शालू, विजय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें