फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गिरफ्तार साथियों की रिहाई के लिए किसानों का प्रदर्शन

Mon, 08 Apr 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए साथियों की रिहाई व केस रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार ने जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे स्थित एमएल वर्मा चौक पर सरकार का पुतला फूंका और रोष जताया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी न की, वे पटरी पर बैठकर रेल यातायात रोक देंगे।
किसान सुखदेव, गुरजिंद्र सिंह, किरण पाल, अमृतपाल, शिव चरण, पवन कुमार, रोहित कुमार व अन्यों ने बताया कि सरकार ने किसान आंदोलन-2 में प्रदेश के तीन व पंजाब के दो किसान गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिए हैं। किसान सिर्फ अपना हक मांगने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार किसानों को उनका हक देने की बजाय उनसे आतंकियों सा सलूक कर रही है। उन्होंने किसान नवदीप सिंह जलबेड़ा की गिरफ्तारी भी बहुत गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बलपूर्वक किसानों की आवाज दबाना चाहती है। इसी के विरोध में किसानों ने एमएल वर्मा चौक पर सरकार का पुतला जलाया। किसानों ने मांग की है कि आंदोलन में किसानों पर जो केस दर्ज किए गए हैं वे सभी रद्द किए जाए। वहीं आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किसानों को रिहा किया। यदि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो किसान रेल ट्रैक जाम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें