जिला बार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन त्यागी का स्वागत करते हुए। मीडिया प्रभारी
जगाधरी। जिला बार एसोसिएशन जगाधरी के सदस्य अधिवक्ता सचिन त्यागी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर चयनित होने पर बुधवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बार और बेंच के बीच मजबूत होते रिश्तों की झलक देखने को मिली। समारोह में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सचिन त्यागी की उपलब्धि को पूरे न्यायिक समाज के लिए गर्व का विषय बताया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ सचिन त्यागी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह और बार के वरिष्ठ सदस्यों बीएस चौहान, रामकुमार रादौरी, राम कुमार बुबका, अमर सिंह कांबोज और नीरज राजोरिया ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य जगदीश चौहान, दिग्विजय खुराना, नरेश खुराना, जीडी गुप्ता, श्याम चंद गर्ग, केवल कृष्ण सैनी, अतुल त्यागी, पवन पुनिया, अरुण ढांडा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। संवाद