फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब ठेकेदार से गैंगस्टर काला राणा के नाम से कॉल कर मांगी रंगदारी

Thu, 02 Nov 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शराब ठेकेदार से गैंगस्टर काला राणा के नाम से किसी व्यक्ति ने काॅल कर रंगदारी मांगी है। धमकी देने वाले ने कारोबारी से कारोबार में उसका हिस्सा डालने या फिर पांच लाख रुपये महीना देने के लिए कहा है। बहरहाल शहर थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
बताया जा रहा है कि उधर पुलिस ने लक्ष्मी गार्डन के वरुण उर्फ विशु उर्फ पापड़ को गिरफ्तार किया है। वह यहां किराए पर रह रहा था। मूल रूप से वह लेबर कॉलोनी का रहने वाला है। जून में ही वह जेल से बाहर आया है। उस पर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दो मामलों में सजायाफ्ता है। यह काला राणा के लिए ही काम करता है।
विज्ञापन

शराब कारोबारी कालिंदी कॉलोनी में रहता है और यमुनानगर में शराब ठेके हैं। उसको कई दिन पहले काला राणा के नाम से कॉल कर धमकी दी गई। उसके बाद 29 अक्तूबर को काॅल कर धमकी दी। बता दें इससे पहले सेक्टर 18 पार्ट टू निवासी शराब ठेकेदार सुशील से रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन

उनके पास गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से इंटरनेशनल नंबर से काॅल की गई थी। उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में भी केस दर्ज है लेकिन अभी तक यह ट्रेस नहीं हुआ है। लेकिन उधर शराब कारोबारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस अब रंगदारी मांगने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें