फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग

Wed, 01 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। बरसात सीजन में सोम नदी में आए उफान से गांव मलिकपुर बांगर में फसलों में हुए जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सीएम विंडो में शिकायत दर्ज कर समाधान करने की मांग की है।
गांव के किसान नरेश गर्ग, राजेश कुमार, महिंद्र सिंह, ओम प्रकाश, साहब सिंह, संदीप कुमार, बलबीर सिंह ने कहा कि उनके खेत व्यासपुर-प्रतापनगर मार्ग पर सोम नदी के किनारे पर स्थित है। बरसात सीजन में सोमनदी में अधिक पानी के आने के कारण खेतों में पानी भर गया था। स्थानीय वर्षा होने के कारण व गांव कुड़ेवाला जंगल का पानी भी उनके खेतों की ओर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनकी धान व गन्ने की फसलों में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है। पानी निकासी के अभाव में फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सोम नदी के दूसरी और पटरी बनी हुई है। जिसके कारण नदी के बहाव का पानी पटरी से टकरा कर उनके खेतों में आ जाता है। पानी के साथ रेत व गाद आने के कारण नदी के किनारे ऊंचे हो गए है। जिसके कारण 250 एकड़ में लगी फसल खराब हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें